भौतिकी में बल का मात्रक
सबसे पहले हम बल के बारे में कुछ जानकारी देंगे- बल एक सदिश राशि(जिसमें परिमाण और दिशा इसके साथ ही सदिश के योग के नियमों का पालन करे) है किसी वस्तु पर लगाया बल, उस वस्तु के द्रव्यमान और उसमें उत्पन्न त्वरण के बराबर होता है अतः बल =द्रव्यमान *त्वरण चूँकि द्रव्यमान का एस. आई मात्रक किग्रा तथा त्वरण का एस. आई मात्रक मीटर प्रति सेकेंड स्क्वायर होता है अतः बल की एस. आई मात्रक किग्रा मीटर प्रति सेकेंड स्क्वायर होती है जिसे हम न्यूटन भी कहते हैं